ट्रक की चपेट में आने से मंदिर दर्शन कर लौट रहे 6 लोगों की मौ... - CG Sandesh

ट्रक की चपेट में आने से मंदिर दर्शन कर लौट रहे 6 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश। कडप्पा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सोमवार तड़के मंदिर से दर्शक कर लौट रही लोगों की गाड़ी को ट्रॉली के टक्कर मारने से यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, 12 लोग को ले जा रहे वाहन को जिले के पेंचियानंतपुरम गांव में लौह अयस्क से लदे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे का शिकार हुए लोग तिरुपति में प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन करने के बाद तड़ीपत्री की ओर जा रहे थे। घायलों को अनंतपुरम में रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें