मचा हड़कंप : 40 बंदरों की मौत, जहर देकर मारने की आशंका - CG Sandesh

मचा हड़कंप : 40 बंदरों की मौत, जहर देकर मारने की आशंका

उत्तर प्रदेश। हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में करीब 40 बंदरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। जंगल और आम की बाग में करीब 500 मीटर के दायरे में बंदरों के शव पड़े मिले। मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौधरी गांव का है।


ग्रामीणों ने सोमवार सुबह गंग नहर के जंगल और आम की बाग में 40 बंदरों के शव देखे। कुछ बंदर बेहोशी की हालत में थे। जबकि कुछ तड़प रहे थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीण गुड़ में जहर देकर बंदरों को मारने का आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि जहां बंदर मृत मिले हैं वहीं एक बोरे में भारी मात्रा में गुड़ भी मिला है। मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम बंदरों को एक एक कर गाड़ी में रखा। पोस्टमॉर्टम के लिए उन्हें पशु चिकित्सालय हापुड़ भेजा गया है। गुड़ के सैंपल लिए गए हैं।पोस्टमॉर्टम के बाद बिसरा को सुरक्षित रखा जाएगा। बिसरा को आईवीआरआई मथुरा भेजकर फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी। जिससे पता चल सके कि क्या इन बंदरों को किसी ने जहर दिया है। इसके अलावा मौके से मिले गुड़ को भी लैब भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जूटी हुई है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें