बसना : पुलिस ने तीन जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा
भंवरपुर चौकी पुलिस ने 14 मई को मुखबिर की सुचना पर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ जुआरी ग्राम जमदरहा के बरिहा काम्ले्यक्स के पीछे नीम पेंड के नीचे रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है.
सुचना के बाद पुलिस ग्राम जमदरहा पहुंचकर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों नंदकुमार पटेल पिता बान्डुराम पटेल उम्र 50 साल निवासी जमदरहा, प्यारेलाल निषाद पिता गंगाराम उम्र 38 साल निवासी पुरूषोत्तमपुर तथा सत्यानंद बरिहा पिता शंकरलाल उम्र 35 साल निवासी गायत्रीपुर को जुआ खेलते पकड़ा.
आरोपियों के संयुक्त कब्जे फड से, पास से एक नग सफेद प्लास्टिक बोरी, 52 पत्ती तास एवं नगदी रकम 6460 रूपये (छ: हजार चार सौ साठ रूपये) जुमला रकम 6460 रूपये को जप्त् कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानती होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
आरोपियो का कृत्य अपराध धारा छ. ग. जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 (3) (2) का पाये जाने से देहाती नालसी 0/2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.