युवाओं को मिलेगी सौगात...CM की कैबिनेट बैठक आज
Shivraj cabinet meeting : इस साल होने वाले चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) पूरी तरह से एक्शन में हैं। बता दें कि बीते दिनों 16 मई को मंत्रालय में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक (cabinet meeting) में कई अहम निर्णय लिए गए। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, युवाओं के लिए योजनाओं को लेकर 17 मई को विशेष कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा। ये बैठक आज दोपहर 11:30 बजे मंत्रालय में होगी।
युवा कौशल कमाई योजना
इस कैबिनेट बैठक में कई अहम घोषणाएं की जाने की उम्मीदें जताई जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना को मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में शिवराज सरकार इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं को साधने में जुटी हुई हैं। शिवराज सरकार विशेष कैबिनेट में युवाओं के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना को भी मंजूरी मिल सकती है। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग इसका प्रस्ताव कैबिनेट में पेश करेगा।
सीखने और कमाने का अवसर
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को यूथ महापंचायत में मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना लागू करने का ऐलान किया था। योजना में युवाओं को सीखने और कमाने का अवसर मिलेगा। बजट में इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। योजना में एक जून से रजिस्ट्रेशन शुरु होगा और एक जुलाई से योजना का क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। विशेष रूप से विकसित पोर्टल पर आवेदन किया जाएगा। योजना में उद्योग, सर्विस सेक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, ट्रेड, इंडस्ट्री 4.0 से जुड़ी तकनीकों जैसे सेक्टर्स में युवाओं की ट्रेनिंग के लिए योग्य प्रतिष्ठानों को जोड़ा जाएगा।