बसना : अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 16 मई को 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम छुईपाली में किशोर साव नामक व्यक्ति अपने घर के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है.

सुचना के बाद पुलिस छुईपाली पहुँचकर घेराबंदी कर किशोर साव पिता लखपति साव उम्र 26 साल निवासी छुईपाली को पकड़ा. पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर घर के पीछे में रखे एक 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई 10 लीटर एवं एक पांच लीटर वाली सफेद जरकीन में करीब 05 लीटर जुमला 15 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 3000 रूपये रखे मिला जिसे बरामद कर जप्त किया गया.

आरोपी किशोर साव का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें