सोना-चांदी के भाव में गिरावट जानिए आज का ताजा रेट…! - CG Sandesh

सोना-चांदी के भाव में गिरावट जानिए आज का ताजा रेट…!

Gold Silver Price Today. सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. आज 18 मई को सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने प्रति 10 ग्राम की कीमत 57,650 रुपये और 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 60,530 रुपये तय की गई है. जबकि चांदी 78,200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. चांदी प्रति किलो के रेट में आज 600 रुपये की कमी आई है. चांदी आज 78,200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकेगी. वहीं, कल (बुधवार) शाम तक चांदी 78,800 रुपये के भाव पर बिक चुकी है.

 


सोने की कीमतें गिरीं

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 450 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. बीती शाम 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 58,100 रुपये में बिका. आज इसकी कीमत 57,650 रुपये तय की गई है.

यानी कीमत में 450 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना 61,010 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 60,530 रुपये तय की गई है. यानी कीमत में 480 रुपये की गिरावट देखने को मिली है.

ऐसे चेक करें सोने की शुद्धता

आपको बता दें कि अब आप घर बैठे भी सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, इसके लिए सरकार ने ‘बीआईएस केयर ऐप’ नाम से एक ऐप बनाया है. इस ऐप की मदद से ग्राहक घर बैठे सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. वहीं अगर ग्राहक को कोई शिकायत है तो वह भी इस ऐप की मदद से कर सकता है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें