दिग्विजय सिंह पर CM शिवराज ने कसा तंज बोले- मंच से नाम लिया ... - CG Sandesh

दिग्विजय सिंह पर CM शिवराज ने कसा तंज बोले- मंच से नाम लिया तो नहाना पड़ेगा

MP Politics : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोनकच्छ विधानसभा सीट पर लाडली बहना सम्मेलन (MP Politics) को संबोधित किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने मंच से कई घोषणाएं की। वही उन्होंने मंच पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से जनता के बीच सवाल जवाब किए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी समेत कई योजनाओं को जनता के बीच रखा।

अब तक हुए 1,30,000 कनेक्शन

सीएम शिवराज ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, उस वक्त ट्रेन से पानी आता था लेकिन अब जल जीवन मिशन के तहत देवास जिले के घरों में नलों से पानी आ रहा है। उन्होंने कहा कि बहनों को हैंडपंप नहीं चलाने दिया जाएगा। इस दौरान जल जीवन मिशन के प्रभारी अधिकारियों से मंच पर सीएम ने सवाल-जवाब किए। अधिकारियों जानकारी दी कि देवास जिले में 1,30,000 कनेक्शन हो चुके हैं जबकि 1,20,000 और किए जाएंगे। इस दौरान सीएम शिवराज ने कई और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए देवास को सौगात दी।

देवास को दी सौगातें

मुख्यमंत्री शिवराज ने गुरुवार को सम्मेलन के दौरान 1100 लोगों को भू-अधिकार पट्टे दिए। उन्होंने कहा कि देवास जिले में एक भी गरीब ऐसा नहीं रहेगा, जिसके पास अपना भूखंड ना हो। इसके बाद सरकार मकान बनाने का भी काम करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने जिले में लैंड पुलिंग को निरस्त करने के आदेश दिए। इसके साथ ही नर्मदा के जल से सिंचाई को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। देवास जिले की 280000 लाडली बहनों को 10 जून से ₹1000 महीना मिलेगा।

दिग्विजय सिंह पर सका तंज

सीएम शिवराज ने कहा कि जो गांव नर्मदा के जल की सिंचाई से बचे हुए है, उन्हें जोड़ने का काम सरकार करने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री नर्मदा का जल मालवा में लाने को लेकर हाथ टेक चुके थे। सीएम शिवराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री (दिग्विजय सिंह) का नाम मंच से नहीं लेंगे, नहीं तो उन्हें नहाना पड़ेगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें