फंदे पर लटकती मिली विधायक के भतीजे की लाश - CG Sandesh

फंदे पर लटकती मिली विधायक के भतीजे की लाश

उत्तर प्रदेश में ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बीजेपी के सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के भतीजे ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुशवाहा के भतीजे मुकेश (39) का शव आरएमबी कॉलेज के पास खेत में खड़े पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। वहां से निकल रहे लोगों ने इसकी सूचना सदर विधायक और उनके परिजनों व पुलिस को दी।

दरअसल, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के झांसी ललितपुर नेशनल हाईवे से कुछ दूर स्थित रघुबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के पास खेतों में अस्थाई घर बनाकर कई परिवार रहते हैं। यहीं पर सदर विधायक के भाई वृंदावन भी अपने बेटे मुकेश व परिवार सहित रहकर सब्जियों की खेती बाड़ी करते हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात परिवार के सभी लोग ने खाना खाने के बाद सोने चले गए। सुबह नींद से खुलने पर परिजनों ने मुकेश को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान खेत पर एक पेड़ से उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने आनन-फानन में मुकेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस के मुताबिक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें