सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ :  संचालिका समेत आधा दर्जन गिरफ्तार.... - CG Sandesh

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : संचालिका समेत आधा दर्जन गिरफ्तार...

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक नाबालिग किशोरी को रेलवे स्टेशन से बरामद किया था, साथ ही आरोपी रज्जक पाईक की गिरफ्तारी भी हुई थी। पीड़ित लड़की ने पूछताछ में बताया था कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली तानिया शहर में सेक्स रैकेट चलाती है। पुलिस ने उसकी तलाश में भोटिया पड़ाव में छापा मारा, तो यहां मकान मालिक व उसके बेटों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की। जिसके बाद पुलिस ने पूरे गैंग को पकड़ लिया।

गिरफ्तार लोगों में तानिया शेख निवासी पश्चिम बंगाल, रज्जक पाईक निवासी दक्षिण राईपुर पश्चिम बंगाल, उमा व उसका पति मुकेश निवासी शिवपुरी देवनगर दमुवाढूंगा, रंजिता उर्फ पलक निवासी दिनेशपुर और नौशाद निवासी कालका न्यू दिल्ली शामिल हैं। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थी। बाद में उन्हें होटलों-स्पा सेंटरों में भेजकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें