बसना : दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी से सोने-चांदी और पैसों की... - CG Sandesh

बसना : दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी से सोने-चांदी और पैसों की चोरी

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेटेमरी से दरवाजे का ताला तोड़कर सोने-चांदी सहित नगदी की चोरी की खबर सामने आयी है. मामले की शिकायत छोटेटेमरी निवासी रहमान खान (47) ने थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, रहमान खान 12 मई को अपने परिवार के साथ ग्राम पिपरौद गया था. 14 मई को सुबह करीब 7 बजे अपने घर छोटेटेमरी वापस आये तो उनके घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा था और आलमारी खुला हुआ था.

13-14 मई की रात किसी अज्ञात चोर ने रहमान खान के घर के आलमारी से पुराने सोने के कान का झुमका करीब 12 ग्राम किमती 25000 रूपये, पुराने चांदी का पायल एक जोडी करीब 300 ग्राम किमती 5000 रूपये एवं नगदी रकम 60,000 रूपये, जुमला रकम 90,000 रूपये चोर कर ली है.

रहमान ने घटना के बारे में गांव वालों को बताया और चोर का पता तलाश कर रहा था. परिवार वालों के साथ सलाह मशविरा करने के बाद रहमान ने 20 मई को थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें