बसना : 25 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : 25 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

बसना पुलिस ने अवैध शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बेल्डीहपठार में सेतबाई खुंटे नामक महिला अपने घर के पीछे में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखी है.

सूचना के बाद पुलिस ने ग्राम बेल्डीहपठार पहुंचकर घेराबंदी कर सेतबाई खुंटे पति नानदाउ खुंटे उम्र 32 साल निवासी बेल्डीहपठार को गिरफ्तार किया. सेतबाई के कब्जे से घर के पीछे में रखे दो दस-दस लीटर प्लास्टिक जरकीन में 10-10 लीटर एवं एक पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में 05 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब भरी हुई जुमला 25 लीटर जप्त किया गया.

आरोपिया सेतबाई खुंटे का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपिया को 21 मई को गिरफ्तार किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें