बसना : ग्राम भूकेल में झेरिया यादव समाज का बैठक सम्पन्न - CG Sandesh

बसना : ग्राम भूकेल में झेरिया यादव समाज का बैठक सम्पन्न

बसना : ग्राम भूकेल में झेरिया यादव समाज का फूलझर राज बसना सरायपाली, बोड़ा सामर राज उड़ीसा और देवरी राज का संयुक्त बैठक संपन्न हुआ। समाज के आराध्य देव श्री राधा कृष्ण जी का पूजा अर्चना के पश्चात फुलझर राज अध्यक्ष जगतराम यादव जी के नेतृत्व में बैठक प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से तीनों राज्य के सामाजिक पदाधिकारीयों ने समाज के लिए नियमावली बनाई। झेरिया यादव समाज के अहम बैठक में समाज द्वारा शराब और मांस पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है, वहीं मृत्यु भोज में मिस्ठान वितरण पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। 

झेरिया यादव समाज के पदाधिकारीयों ने समाज के लोगों को बहला फुसला कर धर्मांतरित कर रहे असामाजिक तत्वों का विरोध करते हुए रोष जाहिर किया। और समाज के लोगों में जन जागरूकता हेतु कार्यक्रम करने का संकल्प लिया गया। तीनों राज के झेरिया यादव समाज के बैठक में मुख्य रूप से फुलझर राज अध्यक्ष जगत राम यादव, बोड़ा सामर राज अध्यक्ष दुल साय यादव , देवरी राज अध्यक्ष नीलप्रसाद यादव और फुलझर राज केन्द्रीय पदाधिकारी, तहसील पदाधिकारी एवम 29 परिक्षेत्र अध्यक्ष उपस्थित रहे। इसकी जानकारी फुलझर राज केन्द्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने दी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें