39 अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश - CG Sandesh

39 अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

चंडीगढ़। पंजाब में नौकरशाही में एक बड़ा फेरबदल करते हुए रविवार को सात उपायुक्तों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 39 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। एक आदेश में कहा गया है कि आईएएस अधिकारी विनीत कुमार को रूही दुग्ग की जगह फरीदकोट का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। दुग्ग का मुक्तसर तबादला कर दिया गया है

बलदीप कौर तरनतारन के उपायुक्त के रूप में ऋषि पाल सिंह की जगह लेंगी। सिंह मनसा में उपायुक्त का पदभार संभालेंगे। आदेश में कहा गया है कि विशेष सारंगल को जालंधर में उपायुक्त बनाया गया है। करनैल सिंह को कपूरथला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। स्थानांतरित किये गये वरिष्ठ अधिकारियों में अपर मुख्य सचिव,तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण सीमा जैन को स्कूली शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं पुनर्वास केएपी सिन्हा को कृषि एवं किसान कल्याण तथा मृदा एवं जल संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें