बसना : स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के दो व्याख्याता... - CG Sandesh

बसना : स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के दो व्याख्याता हुए दिल्ली में पुरस्कृत

राष्ट्रीय समता साहित्य अकादमी द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बसना के व्याख्याता हेमराज निषाद एवं लक्ष्मण कुमार पटेल को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु शिक्षक रत्न समता नेशनल अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के प्रसिद्ध गायक एवं एक्टर वीर दहिया, विशिष्ट अतिथि कर्नल पार्वती जागिड़ सिस्टर ऑफ सोल्डर, चेयरमैन, यूथ पार्लियामेंट ऑफ इंडिया, विश्वेंद्र पासवान नेपाल के संविधान लेखक के उपस्थिति में मुख्य अतिथि के कर कमलों से शिक्षक रत्न समता साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें