बसना : सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

बसना : सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम दुधीपाली निवासी बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गयी. मृतक के बेटे बालक राम निषाद ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 22 मई को करमसाय निषाद सायकल से चना फोडवाने बंसुला जाने के लिये निकला था. करमसाय निषाद को सुरंगी नाला के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे वह बेहोशी की हालत में रोड़ किनारे पड़ा था. उसे गंभीर चोट लगी थी.

करमसाय को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद करम साय निषाद पिता दुतिया निषाद (65) के बेटे बालक राम निषाद ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें