राहुल गांधी की इस बात का समर्थन...अब Ashok Gehlot ने भी किया... - CG Sandesh

राहुल गांधी की इस बात का समर्थन...अब Ashok Gehlot ने भी किया

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उस बात का समर्थन किया हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति को ही करना चाहिए, प्रधानमंत्री को नहीं।

सीएम गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि माननीय राष्ट्रपति ही देश के संवैधानिक प्रधान होते हैं। अत: संविधान के सम्मान, सदाचार व सदनों की मर्यादा के अनुरूप नए संसद भवन का उद्घाटन उन्हीं के द्वारा किया जाना उचित होगा। यदि इस प्रकार के कार्यों को भी राजनीतिक लाभ, प्रचार व श्रेय लेने की प्रवृत्ति की भेंट चढ़ाया गया तो यह वैश्विक स्तर पर देश की छवि को धूमिल करेगा।गौरतलब है कि देश के नए संसद भवन पीएम नरेंद्र मोदी 28 मई को उद्घाटन करने करेंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पीएम मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन करने की जानकारी दी गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें