राज्य सरकार ने किया आदेश जारी...शिव मंदिरों में बैन हुआ गांज... - CG Sandesh

राज्य सरकार ने किया आदेश जारी...शिव मंदिरों में बैन हुआ गांजा

ओडिशा सरकार ने राज्य भर के शिव मंदिरों में गांजे पर बैन लगा दिया है। मंगलवार को इसे लेकर सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। अचानक यह फैसला क्यों लिया गया है इसको लेकर फिलहाल सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।


मीडिया में राज्य सरकार ने एक बयान जारी करके कहा, वह राज्य भर के शिव मंदिरों में गांजे पर सख्ती से प्रतिबंध लगाएगी। उड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग की ओर से सभी जिलों और पुलिस को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। सरकार ने सभी जिलों से कहा कि राज्य के किसी भी शिव मंदिर में गांजे का किसी भी रूप में इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।गौरतलब है कि भारत में गांजा प्रतिबंधित सामाग्रियों की श्रेणी में आता है और इसको उगाना, अपने पास रखना, किसी भी प्रकार से इसको लाना ले जाना, या फिर उसका व्यापार अपराध की श्रेणी में आता है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें