2 जवान घायल… ट्रक ने CRPF वाहन को मारी टक्कर - CG Sandesh

2 जवान घायल… ट्रक ने CRPF वाहन को मारी टक्कर

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में कल एक तेज रफ्तार ट्रक सेना के वाहन में जा घुसा। इस हादसे में सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवान घायल हो गए।

बता दें कि इससे पहले 15 मई को यूपी में वाराणसी पुलिस आयुक्‍तालय के लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस की चपेट में आने से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गयी थी।

बटालियन की स्कूल बस अनियंत्रित होकर गेट पर तैनात

पुलिस ने बताया था कि लालपुर पांडेयपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पंकज कुमार ने बताया कि वाराणसी के पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पहाड़िया मंडी स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ शिविर में जवान वंशराज सिंह (45) तैनात थे। कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह (15 मई) सिंह को गेट पर रक्षक के रूप में तैनात किया गया था। इस बीच, परिसर के बच्चों को लेकर जा रही बटालियन की स्कूल बस अनियंत्रित होकर गेट पर तैनात वंशराज सिंह को रौंदते हुए खंभे से जा टकराई।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें