शर्मनाक : चंद पैसों के लिये बेटा बना हैवान, पिता को ट्रैक्टर... - CG Sandesh

शर्मनाक : चंद पैसों के लिये बेटा बना हैवान, पिता को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

महाराष्ट्र। सांगली जिले में एक युवक ने अपने ही पिता को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला। आरोपी ने 70 हजार रुपये को लेकर हुई कहासुनी के बाद हत्या की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

सांगली जिले के मिराज तहसील में बुधवार को 32 वर्षीय शख्स ने अपने पिता 70 वर्षीय दाजी उर्फ दादू गणपति अकाले की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी। बताया गया कि अकाले ने अपने बेटे से 70 हजार रुपये वापस करने के लिए कहा था, जो उसने दो साल पहले उधार लिए थे। जब उसने आरोपी से पैसे मांगे तो वो बहस करने लगा और इसी बीच गुस्से में आकर बेटे ने अपने ही पिता की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। इस मामले में बेटे के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें