IPL 2023: आईपीएल इतिहास में ये उपलब्धि हांसिल करने वाले तीसर... - CG Sandesh

IPL 2023: आईपीएल इतिहास में ये उपलब्धि हांसिल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने शुभमन

आईपीएल अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और उसके साथ ही 28 मई को अब फाइनल खेला जाना है। यह मुकाबला चेन्न्ई सुपर किंग्स और गुजरात के बीच होगा। इससे पहले दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में गुजरात की जीत के हीरो रहे शुभमन गिल ने 129 रन की धुंआधार पारी खेली।

उन्होंने अब तक इस सीजन की 16 पारियों में तीन शतक और चार अर्धशतक लगाए है। साथ ही एक सीजन में 800 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए है। आईपीएल 16 में सबसे ज्यादा रन भी शुभमन गिल के ही है।

शुभमन गिल इस सीजन अब तक 851 रन बना चुके हैं। एक सीजन में 800 से अधिक रन बनाने के मामले में वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने एक सीजन 973 रन जबकि जॉस बटलर ने एक सीजन में 863 रन बनाए थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें