3 लोगों की मौत, 4 घायल...वैन और ट्रॉली की हुई भीषण टक्कर - CG Sandesh

3 लोगों की मौत, 4 घायल...वैन और ट्रॉली की हुई भीषण टक्कर

मध्य प्रदेश। नीमच जिले की मनासा तहसील में शनिवार तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रुपावास के पास एक वैन खड़ी ट्राली में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर घायल हो गए।

जानकारी अनुसार मनासा क्षेत्र में शनिवार तड़के 4:30 बजे मारुति वैन में सवार 7 लोग उज्जैन से नीमच जिले के मनासा के देवरी-खवासा आ रहे थे। इसी बीच रुपावास के समीप खड़ी ट्रॉली में जा टकराई। हादसे में संदीप पिता बंसीलाल पाटीदार (35 साल), सुशीला बाई पति बंशीलाल पाटीदार (65 साल), जयंती बाई (32 साल) की मौत हो गई।जबक घायलों की पहचान चेतना (12 साल), नयन (8 साल), पप्पू पाटीदार (35 साल), कमला बाई (55 साल) को रूप में की गई है। जिन्हें गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं मृतकों के शव को मनासा शासकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें