100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती...सरकारी स्कूल के मिड ... - CG Sandesh

100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती...सरकारी स्कूल के मिड डे मील में जहरीला सांप मिलने से हड़कंप

बिहार।  अररिया जिले के स्कूल प्रशासन की लापरवाही देखने को मिली है। जहां मिड डे मील में जहरीला सांप का मरा हुआ बच्चा मिलने से पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। लेकिन, तब तक 100 से भी अधिक बच्चे खाना खा चुके थे। आनन फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है।परिजनों को जैसे ही मामले की सूचना मिली तुरंत ही सभी अपने बच्चों को देखने अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। घटना जोगबनी नगर परिषद के अमौना मिडिल स्कूल की है।

 


घटना की सूचना पर मौके पर एसडीएम (SDM), एसडीओ (SDO), डीएसपी (DSP) समेत कई अधिकारी पहुंचे हुये हैं। वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से जिला शिक्षा अधिकारी और बीईओ सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। इधर, घटना के बाद परिजनों में काफी रोष है।जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि एनजीओ के द्वारा बनाया गया मिड डे मील का भोजन बच्चों को दिया गया था। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उन्होंने भोजन बंटवाना बंद कर दिया। हालांकि, तब तक कई बच्चे खाना खा चुके थे। इधर, बच्चों की तबीयत बिगड़ने का बाद हड़कंप मचा है। इसकी जांच की जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें