बसना : आईसक्रीम बेचकर वापस आते सायकल सवार की सड़क हादसे में द... - CG Sandesh

बसना : आईसक्रीम बेचकर वापस आते सायकल सवार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भुकेल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से आईसक्रीम बेचने निकले सायकल सवार की मौत हो गयी. अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, वार्ड नंबर 14 बसना निवासी पुनीत दास पिता जगसाय दास (45) 27 मई को अपने सायकल में सुबह करीबन 9 बजे आईसक्रीम बेचने के लिये निकला था. 

ग्राम भुकेल से आईसक्रीम बेचकर दोपहर करीबन 3 बजे वापस बसना की ओर आ रहा था. एनएच 53 रोड पहुंचा था तभी सरायपाली की ओर से आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सायकल को पीछे से ठोकर मार दी. ठोकर से पुनीत दास वहीँ रोड पर गिर गया, उसके सिर में गंभीर चोट आयी. उसे ईलाज के लिये डायल 112 वाहन से सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले की शिकायत एक बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 304-A-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें