5 लोगों के एक साथ इक्ट्ठा होने पर लगाया बैन...पुलिस ने जारी... - CG Sandesh

5 लोगों के एक साथ इक्ट्ठा होने पर लगाया बैन...पुलिस ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

महाराष्ट्र। मुंबई पुलिस ने 28 मई से 11 जून 2023 तक शहर में पांच लोगों के एकसाथ इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुंबई पुलिस ने एक सर्कुलर निकालकर इस बात की जानकारी दी है। सर्कुलर में कहा गया है कि मुंबई में सार्वजनिक शांति भंग करने और सार्वजनिक जीवन को बाधित करने का प्रयास किया जा सकता है। साथ ही कुछ ऐसी घटनाएं होने की भी आशंका है जिससे लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है। इस के चलते और नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने यह आदेश जारी किया है। आदेश नहीं मानने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

No Image


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें