बसना : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, काउंटर म... - CG Sandesh

बसना : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, काउंटर मामला दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पितईपाली में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम पितईपाली निवासी परस राम ओगरे ने अपनी शिकायत में बताया है की 28 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपने खेत में काम करने गया था. उसके खेत के बगल में देवराज नायक का खेत है, देवराज नायक अपने खेत में जेसीबी से काम करवा रहा था. वहां खेमराज नायक, डिंगरो नायक व घासीराम चौधरी भी उपस्थित थे. देवराज नायक अपने खेत के मेड की मिट्टी को परसराम के खेत की तरफ डाल रहा था, जिसे परसराम ने मना किया तो चारों व्यक्ति ने एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जाति सूचक गाली गलौच किया.

परसराम द्वारा विरोध करने पर खेमराज नायक, डिंगरो नायक व घासीराम चौधरी ने उसे हाथ मुक्का से मारपीट किया व जान से मारने की धमकी दिया व देवराज नायक ने ठोस वस्तु से मारा जिससे परसराम के माथा में चोट आयी है. शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 324-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

वहीं, इस मामले में देवराज नायक ने भी थाने में शिकायत दर्ज करायी है. देवराज नायक के शिकायत के मुताबिक, 28 मई को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने खेत में जेसीबी से काम करवा रहा था. उसी बात पर पडोस के खेत वाला परस राम ओगरे के साथ आपसी वाद-विवाद हुआ था.

देवराज करीबन 05 बजे अपने घर गांव की ओर वापस आ रहा था. गांव से खेत जाने के रास्ते ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा था तभी गांव के अभिमन्यु ओगरे, परस राम ओगरे, भीखम ओगरे और जगदीश ओगरे सभी आये और हमारे खेत की तरफ मिट्टी को गिराये हो कहकर वाद-विवाद किये और चारो एक राय होकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगे.
देवराज द्वारा विरोध करने पर हाथ मुक्का से मारपीट किये व एसटी एससी धारा में फसाने व जान से मारने की धमकी दिेये तथा परसराम ओगरे ने देवराज को पत्थर फेंककर मारा, जिससे उसके माथा में चोट लगा है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें