बसना : रोहन बीसी का नायब तहसीलदार के पद पर हुआ चयन
बसना क्षेत्र के ग्राम खटखटी के सेवानिवृत्त शिक्षक गोवेर्धन बीसी के नाती रोहन बीसी का नायाब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है. रोहन के कामयाबी पर समस्त ग्रामवासी, आसपास के सभी इष्टमित्र, बंधु-बांधव एवं सवरा समाज के लोगों ने बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी है.
रोहन बीसी दिनेश बीसी के पुत्र है इनके पिता भी प्रशासनिक अधिकारी हैं. इस खुशी के अवसर पर सवरा समाज के महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संध्या भोई, राजेन्द्र भोई, प्रदेश महामंत्री गजानन भोई , जिला कोषाध्यक्ष रोशन भोई सरोज भोई अनंत बीसी, गोपी नैरोजी,छ. ग. टीचर्स एसोसिएशन बसना के अध्यक्ष अरुण प्रधान, पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह साव, खिरोद पुरोहित चाचा रूपेश बीसी प्रसन्न प्रधान, दिनेश प्रधान, सेवानिवृत शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण एवं पारिवारिक जन सम्मिलित हुए.
अन्य सम्बंधित खबरें