ईडी का कांग्रेस विधायक व क़रीबियों पर छापा - CG Sandesh

ईडी का कांग्रेस विधायक व क़रीबियों पर छापा

रांची। ईडी ने मंगलवार की सुबह कांग्रेस के पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव व उनके करीबियों के एक दर्जन से भी ज्यादा ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी है। इनमें से कम से कम 10 ठिकाने रांची में हैं।

यह छापेमारी आयकर से जुड़े मामले में की जा रही है। इससे पहले चार नवंबर 2022 को विधायक प्रदीप यादव और बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने छापेमारी की थी। प्रदीप यादव के गोड्डा स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गये थे।

इन दस्तावेजों की जांच के बाद आयकर विभाग ने केस को ईडी को रेफर कर दिया था। जब इस मामले में नये तथ्य सामने आये, तो अब फिर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। विधायक प्रदीप यादव के साथ ईडी की टीम बिल्डर शिवकुमार के ठिकानों पर भी पहुंची है। बताया जा रहा है कि जमीन घोटाला मामले में बिल्डर शिवकुमार की भूमिका संदिग्ध रही है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें