बसना : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बसना : पुलिस ने घर में रखे अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. चौकी भंवरपुर पुलिस को ग्राम सलखण्ड की ओर रवाना हुआ था. इस दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बडेसाजापाली निवासी मन्नू लाल यादव नामक एक आदमी अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है एवं विक्रय कर रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ने ग्राम बडेसाजापाली पहुंचकर मन्नू लाल यादव के घर दबिस दी, जहाँ मन्नू लाल यादव मिला, उसने शराब बिक्री वास्ते रखना बकूल किया. उसके कब्जे से एक हरे रंग के 02 लीटर वाली स्प्राईट बॉटल के अंदर करीब डेढ लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब भरी हुई कुल 1500 एमएल कीमती 300 रूपये जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपी के विरूद्ध देहाती पालसी पर अपराध क्रमांक 0/2023 धारा 34(A) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें