9 साल की बच्ची से शादी समारोह में दुष्कर्म की कोशिश...आरोपी... - CG Sandesh

9 साल की बच्ची से शादी समारोह में दुष्कर्म की कोशिश...आरोपी गिरफ्तार

मोहला।छत्तीसगढ़ के मोहला से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश किया गया है। गांव शादी हो रहा है इस शादी समारोह में पहुंचे नशेबाज युवक ने मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया था। इसी दौरान गांव वालों ने आरोपी को पकड़ा और जमकर पीटा, जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


मोहला थाना क्षेत्र के चिहकाटोला का रहने वाला आरोपी चेतन कुरेटी ने दुष्कर्म किया है। यह मामला 28 मई की रात की है। दरअसल, नाबालिग बच्ची अपने ही गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिजनों के साथ आई थी। तभी आरोपी चेतन कुरेटी ने बच्ची को बहला-फुसला कर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जैसे ही बच्ची की सहेली ने यह सब देखा, तो उसने तत्काल परिजनों और ग्रामीणों को यह बताई। जिसके बाद घटनास्थल पर कुकर्म करने वाले आरोपी चेतन कुरेटी पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा और पकड़ कर जमकर धुलाई की। ग्रामणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 363-IPC, 376-IPC, 511-IPC, 7-CHL, 8-CHL के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें