नीट की तैयारी करने आई 16 साल की नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्... - CG Sandesh

नीट की तैयारी करने आई 16 साल की नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म

राजस्थान। कोटा में पढने आई 16 साल की नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया। जेके लोन हॉस्पिटल में उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई। फिलहाल दोनों जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। नाबालिग के परिजन ने बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौपने का फैसला लिया। फिलहाल इस मामले में परिजनों की ओर से पुलिस में शिकायत नहीं दी गई

जानकारी अनुसार, नाबालिग की उम्र 16 साल है। एमपी की रहने नाबिलग 2 महीने पहले ही (NEET) नीट की तैयारी करने कोटा आई थी। जहां कुन्हाड़ी इलाके में रह रही थी। सोमवार को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। जांच में उसके साढ़े 8 माह के गर्भ होने की जानकारी सामने आई। जेके लोन हॉस्पिटल में उसे भर्ती किया गया। नाबालिग को लेबर रूम में शिफ्ट किया गया। जहां उसने बच्ची को जन्म दिया।

बाल कल्याण समिति की टीम अस्पताल पहुंची

नाबालिग के गर्भवती होने की सूचना पर बाल कल्याण समिति की टीम काउंसलर को लेकर हॉस्पिटल पहुंची। परिजनों ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। नाबालिग के अचेत होने के कारण उससे बात नहीं हो सकी। समिति के सदस्य वापस लौट आए। पहले परिजनों ने बच्ची को रखने की इच्छा जताई थी। आज डॉक्टर्स की टीम के राउंड के दौरान परिजनों ने बच्ची को रखने से इनकार कर दिया। जिस पर बाल कल्याण समिति को सूचना दी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें