26 जून से एयर इंडिया शुरू करेगी भोपाल से मुंबई की फ्लाइट - CG Sandesh

26 जून से एयर इंडिया शुरू करेगी भोपाल से मुंबई की फ्लाइट

एयर इंडिया राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से मुंबई के लिए मॉर्निंग फ्लाइट 26 जून से शुरू करेगा। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद मुंबई के लिए एयर इंडिया और इंडिगो की 2-2 फ्लाइट हो जाएंगी। ये फ्लाइट सुबह करीब 7:20 बजे भोपाल से मुंबई के लिए रवाना होगी।

नाइट फ्लाइट्स होगी शुरु

वहीं मुंबई मॉर्निंग फ्लाइट के शुरू होने के बाद कंपनी की दिल्ली और मुंबई नाइट फ्लाइट्स के लिए भी नए एयरक्राफ्ट आते ही शुरुआत की तैयारी है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने कहा कि, एअर इंडिया ने मुंबई मॉर्निंग फ्लाइट चलाने के लिए स्लॉट मांगा है। बताया जा रहा है कि जुलाई में एअर इंडिया के दस एयरक्राफ्ट आने की संभावना है। इसके आते ही मुंबई और दिल्ली के लिए नाइट फ्लाइट्स को कंपनी एक बार फिर शुरू कर देगी।


भोपाल टू गोवा फ्लाइट

बता दें कि इंडिगो की बीते हफ्ते शुरू हुई भोपाल टू गोवा फ्लाइट को भी बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फ्लाइट को 187 सीटर एयर बस से कंपनी चला रही है। हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इस फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें