मंत्री की कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, घायल मंत्री और ड्रा... - CG Sandesh

मंत्री की कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, घायल मंत्री और ड्राइवर अस्पताल में भर्ती

मध्यप्रदेश। नगरीय विकास और आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ओवरटेक करते हुए मंत्री की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। साथ ही मंत्री की कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3.25 बजे भिंड के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में कैडबरी फैक्ट्री के सामने हुआ। उन्हें ग्वालियर हॉस्पिटल ले जाया गया है। मंत्री भदौरिया ग्वालियर से अपने गृह क्षेत्र मेहगांव जा रहे थे। दोपहर 3 बजे के लगभग भिंड की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए मंत्री की कार को टक्कर मार दी। पीछे चल रहे फॉलो गार्ड वाहन ने मंत्री और ड्राइवर को ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें