जामा मस्जिद मामले में अब 11 जुलाई को सुनवाई, सीढ़ियों के नीचे... - CG Sandesh

जामा मस्जिद मामले में अब 11 जुलाई को सुनवाई, सीढ़ियों के नीचे श्रीकृष्ण की मूर्ति होने का दावा

उत्तर प्रदेश। आगरा में जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे मूर्तियां दबी होने के मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई टल गई। कोर्ट ने इस पर अगली सुनवाई के लिए अब 11 जुलाई की तारीख तय की है। मामले में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने याचिका दायर की थी।

 


कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे श्रीकृष्ण की मूर्ति होने का दावा किया है। मामले में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा ट्रस्ट बनाया है। इसकी ओर से बीती 11 मई को अदालत में याचिका दायर की गई। साथ ही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी, छोटी मस्जिद, दीवान ए खास, जहांआरा मस्जिद, आगरा किला, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ, उत्तर प्रदेश और श्रीकृष्ण सेवा संस्थान को नोटिस भेजा गया है

इस पर दोनों पक्षों सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश और श्रीकृष्ण सेवा संस्थान को नोटिस भेजे गए थे। कोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर 31 मई को अपना जवाब दखिल करने के लिए बुलाया था। बुधवार को अदालत में इस पर सुनवाई होनी थी। लेकिन दोनों पक्षों में सो कोई उपस्थित नहीं हुआ। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 11 जुलाई की अगली तारीख तय की है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें