मोदी के अजमेर आने की खुशी में लोगों ने हाथों पर बनवाये टैटू - CG Sandesh

मोदी के अजमेर आने की खुशी में लोगों ने हाथों पर बनवाये टैटू

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर दौरे को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और खुशी जताने के लिए लोग हाथों पर मोदी का टैटू बनवाया है।श्री मोदी के अजमेर आने की खुशी में यहां टैटू बनवा रहे लोगों का कहना है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश का नाम दूनियां में और ऊंचा किया हैं और वे हमें बहुत प्रिय हैं।


श्री मोदी का अपने हाथ पर टैटू बनवा रही एक बच्ची ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे यहां आ रहे हैं और उन्होंने कोविड में हमें बचाया हैं, इसलिए वह भी अपने हाथ पर उनका टैटू बनवाया है। प्रधानमंत्री के अजमेर दौरे के मद्देनजर उनके स्वागत के लिए पुष्कर सहित अजमेर के खासकर उनके सभा स्थल मार्गों को श्री मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों के होर्डिंग एवं पोस्टर लगाकर सजाया गया है।श्री मोदी के पुष्कर स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में दर्शन के मद्देनजर पुष्कर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें