सरायपाली : बिना नंबर प्लेट के वाहनों की चेकिंग, 17 वाहनों पर... - CG Sandesh

सरायपाली : बिना नंबर प्लेट के वाहनों की चेकिंग, 17 वाहनों पर की गई MV एक्ट की कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में थाना सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक को जिला महासमुंद के कप्तान द्वारा बिना नंबर प्लेट के चलने वाली वाहनों को चेक करने हेतु आदेशित किया गया था.

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के मंशा अनुरूप 31 मई को थाना सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक द्वारा सरायपाली क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट के चलने वाली वाहनों को चेक करने हेतु अलग-अलग टिम गठित कर अलग-अलग पॉइंट पर ड्युटी पर चेकिंग हेतु रवाना कर सरायपाली क्षेत्र में चल रही बिना नंबर प्लेट वाहनों को चेक किया गया, जिसमें सरायपाली क्षेत्र के 17 नग बिना नंबर प्लेट मोटर साइकिल को थाना लाकर उनके कागजातो को चेक किया गया तथा कागजात सही पाए जाने पर उक्त वाहनों पर नंबर प्लेट लगवाकर उन पर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखवाकर कर मोटर व्हीकल की कार्यवाही कर लोगो को हिदायत देकर छोड़ा गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें