शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे चढ... - CG Sandesh

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे चढ़कर 82.30 पर

मुंबई। विदेश में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की तेजी के साथ 82.30 पर पहुंच गया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.31 पर खुला और फिर पिछले बंद के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.30 तक पहुंच गया।

रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 82.40 पर बंद हुआ था।इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 फीसदी गिरकर 103.47 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़कर 74.76 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 71.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें