बसना : बस स्टैंड के पास शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध करात... - CG Sandesh

बसना : बस स्टैंड के पास शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बसना के बस स्टैंड के पास स्थित रंजन ढाबा के बाजू में शराब पीने पिलाने का सुविधा उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया है. 1 जून को पुलिस को सुचना मिली की बस स्टैण्ड बसना के पास रंजन ढाबा के बाजू में एक व्यक्ति आम लोगो को शराब पीने पिलाने का सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ने रेड कार्यवाही की, जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते मनोरंजन सामल पिता प्रफुल्ल सामल उम्र 38 साल निवासी आदर्श नगर बसना को पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी को जप्त किया गया.

आरोपी मनोरंजन सामल का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से 1 जून को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें