सुनकर हंसने लगे जज : जेल में बंद मुख्तार अंसारी ने की बिस्कि... - CG Sandesh

सुनकर हंसने लगे जज : जेल में बंद मुख्तार अंसारी ने की बिस्किट और कुरकुरे की डिमांड

उत्तर प्रदेश। बांदा जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से अजीबोगरीब गुहार लगाई है। मुख्तार अंसारी ने जज से मांग की है कि उसे खाने पीने का सामान, फल और कुरकुरे चाहिए। उसे जब एमपी-एमएलए कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया तो उसने विशेष सत्र न्यायाधीश कमलकांत श्रीवास्तव से ये मांग कर डाली। मुख्तार की इस मांग को सुनकर जज को भी हंसी आ गई।

बता दें कि इससे पहले भी मुख्तार अंसारी जेल में केले व लखनऊ के आम की डिमांड कर चुका है, जो उसे कोर्ट के आदेश पर मिल चुका है। बांदा जेल में बंद मुख्तार के खिलाफ 62 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि उसकी 575 करोड़ रुपये की संपत्ति और अपराध के माध्यम से अर्जित संपत्ति को जब्त किया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें