CM ने की घोषणा : 1 जुलाई से मिलेगी 200 यूनिट बिजली फ्री - CG Sandesh

CM ने की घोषणा : 1 जुलाई से मिलेगी 200 यूनिट बिजली फ्री

बेंगलुरु: कर्नाटक में आज सिद्दारमैया सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने जिन 5 गारंटी का ऐलान किया था, उसे इसी वित्त वर्ष में लागू कर दिया जाएगा।

1 जुलाई से 200 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त

सिद्दारमैया ने बैठक के बाद एलान किया कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी 1 जुलाई से मिलनी शुरू होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने जुलाई तक बिल का भुगतान नहीं किया है, उन्हें देना होगा।

कब लागू होगी बाकी योजनाएं

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया के लिए 2,000 रुपये मासिक सहायता राशि देने की शुरुआत 15 अगस्त से हो जाएगी। 'अन्न भाग्य' के तहत एक जुलाई से बीपीएल परिवारों, अंत्योदय कार्ड धारकों को 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि 'शक्ति' योजना के तहत एक जून से महिलाएं कर्नाटक में एसी, लग्जरी बसों के अलावा सार्वजनिक परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

गारंटी कार्ड बांटेगी सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार और मैंने गारंटी कार्ड पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और कहा कि हम सभी वादों को लागू करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वे लोगों तक पहुंचे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें