3 बच्चियों की नदी में डूबने से मौत...परिवार में पसरा मातम - CG Sandesh

3 बच्चियों की नदी में डूबने से मौत...परिवार में पसरा मातम

मध्यप्रदेश: शहडोल के जिले में शुक्रवार को डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई है। शहडोल जिले में नदी में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चियां सीधी से अपने मामा के घर शहडोल आई थी। शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम सौंता के झापर नदी में आरती पाल उम्र 15, पारुल उम्र 8 और पलक उम्र 12 नहाने गई थी।

इस दौरान वे गहरे पानी में चली गई, जहां उनकी डूबने से मौत हो गई। पारुल और पलक सगी बहनें हैं। वे सीधी जिले से शहडोल मामा राजू के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए थी। जबकि आरती उनके मामा की बेटी थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों के शवों को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम ही मातम पसरा हुआ है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें