बसना : नीलांचल सेवा समिति और बालाजी हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से जल्द ही बसना में खुलेगा 400 बिस्तरों वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल
नीलांचल सेवा समिति लगातार क्षेत्र के लोगों के लिए सेवा कार्य कर रही है. विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही मरीजों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने का काम नीलांचल सेवा समिति कर रही है. नीलांचल सेवा समिति द्वारा बीच-बीच में स्वास्थ्य कैंप आयोजित की जाती है. नीलांचल सेवा समिति की पहल पर क्षेत्र के लोगों के लिए जल्द ही बसना में 400 बिस्तरों वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल खोला जाएगा, जिसमें निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी.
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक व भाजपा नेता डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा की मरीजों को रेफर करने पर यहाँ से रायपुर ले जाते समय कभी-कभी रास्ते में उनकी मौत हो जाती है, गरीब वर्ग के लोग बड़े अस्पतालों में इलाज नहीं करा पाते हैं. इन सभी समस्याओं को देखते हुए नीलांचल के साथ मिलकर बालाजी हॉस्पिटल द्वारा 400 बिस्तरों वाला सर्वसुविधायुक्त अस्पताल बसना में खोला जाएगा. जिसमें 70 बिस्तरों वाला आई.सी.यू. सहित सभी किस्म के रोगों का इलाज अत्याधुनिक मशीनों द्वारा किया जाएगा. बहुत जल्द भूमिपूजन कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.
इस अस्पताल में नीलांचल सेवा समिति के सदस्यों के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के अन्य व्यक्ति जिनके पास गरीबी रेखा का कार्ड है वह भी इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ ले सकेंगे. बसना विधानसभा के 80 प्रतिशत लोग नीलांचल सेवा समिति के सदस्य बन चुके हैं. मरीजों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा. साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे.
इस दौरान पत्रकार नंदलाल मिश्रा, सेवक दास दीवान, लाला दानी, आई.बी.सी. संवाददाता भूषण साहू, आई.एन.एच. संवाददाता मनहरण सोनवानी, सुखदेव वैष्णव, हेमंत वैष्णव, ताराचंद पटेल, ललित मुखर्जी, प्रकाश पटेल, देशराज दास, अभय धृतलहरें, मुजम्मील कादरी, सीडी बघेल, गौरीशंकर मानिकपुरी, त्रिवेंद्र जगत, दीपक जगत, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नीलांचल सेवा समिति सांकरा मण्डल प्रभारी रसिक प्रधान, पार्षद शीत गुप्ता, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, अश्वनी प्रधान, विजय पटेल आदि उपस्थित रहें.