बसना : बियर, गोवा व देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार   - CG Sandesh

बसना : बियर, गोवा व देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

भंवरपुर चौकी पुलिस ने अवैध रूप से रखे शराब के साथ एक आरोपी को 1 जून को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम कोलिहादेवरी में अवैध शराब बिक्री करने के लिए एक व्यक्ति एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 09 नग बियर,15 नग अंग्रेजी गोवा ,15 नग देशी प्लेन शराब रखे है.

सूचना पर चौकी भंवरपुर स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर ग्राम कोलिहादेरी में आरोपी के घर के पास मेन रोड़ किनारे ग्राम कोलिहादेरी में शराब मिला. आरोपी रूपधर बंजारा पिता चमरा बंजारा उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम कोलिहादेवरी चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद के पास से बियर,अंग्रेजी,देशी शराब 11 लीटर 250 ml मिला. जिसकी कीमत ₹4890 एवं आरोपी रूपधर बंजारा के विरुद्ध चौकी भंवरपुर में अपराध क्रमांक 0/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई ।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनु0 अधिकारी (पु.) सरायपाली अभिषेक केसरी , थाना प्रभारी कुमारी चन्द्राकर के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार विजयवार ,प्र0 आर0 राजेंद्र ब्यहार 236 , आरक्षक गोविंद प्रधान , गोपाल साहू ,हरीश खुटे का विशेष योगदान रहा ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें