बसना : सरपंच पति पर जाति सूचक गाली-गलौज कर विद्युत् कनेक्शन काटने का आरोप; दंडात्मक कार्रवाई की मांग
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बडे डाभा के सरपंच पति के खिलाफ सतनामी समाज ने जाति सूचक गाली गलौज करने तथा पेयजल स्रोत का बिजली कनेक्शन काटने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गयी है. समाज के लोगों ने बसना थाने में आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बडे डाभा निवासी सरपंच पति राधेश्याम नाग 31 मई को दोपहर करीब 2 बजे पेयजल हेतु गाँव में स्थित अरकटा तालाब के पानी को पाईप द्वारा सतनामी समाज तथा अन्य लोगों के लिये पाईप बिछाया जा रहा था.
उस दौरान तालाब में सतनामी समाज के कुछ लोग तथा मरार समाज के लोग नहाने गये थे. राधेश्याम उनको सुनाते हुए इनके वजह से मेरा काम रुक गया है कहकर जाति सूचक गाली गलौज करता रहा.
सरपंच पति पर आरोप है की उसने सतनामी समाज के सामूहिक नल-जल स्रोतों का विद्युत कनेक्शन को काट दिया है. समाज के लोगों को इस भीषण गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. जिससे समाज के लोग परेशान हैं.
सतनामी समाज के लोगों ने सरपंच पति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है.