आज इन जिलों में बारिश होने की संभावना - CG Sandesh

आज इन जिलों में बारिश होने की संभावना

आज भोपाल, उज्जैन-नर्मदापुरम समेत प्रदेश के 17 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश की संभावना है। इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से ऐसा होगा। ओले गिरने और बिजली चमकने के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इसके चलते पिछले दो दिन से बारिश और ओले गिरने की स्थिति बनी है है। ऐसा ही दौर अगले दो दिन और जारी रहेगा। जिसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। चक्रवात-ट्रफ लाइन की वजह से भी मौसम बदला हुआ है।

इन जिलों में बारिश होने की संभावना

आज भोपाल, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, रतलाम, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा और बुरहानपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ अन्य जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा।मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5 जून तक प्रदेश में एक्टिव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने दूसरे सप्ताह में भी बारिश-आंधी का दौर चलने का अनुमान जताया है। मानसून 20 जून या इसके बाद ही प्रदेश में एंट्री करेगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें