4 एकड़ में लगा पंडाल...पहलवान बेटियों के समर्थन में आज सोनीप... - CG Sandesh

4 एकड़ में लगा पंडाल...पहलवान बेटियों के समर्थन में आज सोनीपत में महापंचायत

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। महिला पहलवानों के समर्थन में आज सोनीपत जिले के मुंडलाना गांव के स्टेडियम में महापंचायत बुलाई गई है। शनिवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी महापंचायत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

इस दौरान चढूनी ने कहा कि महापंचायत में पहलवानों के कहने के अनुसार बड़े फैसले लिए जा सकते है। उन्होंने कहा कि इस महापंचायत में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इसके लिए 4 एकड़ में पंडाल लगाया गया है. किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि इस महापंचायत में हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश के किसान भी पहुंचने वाले है।

साथ ही इस महापंचायत में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, नेता जयंत चौधरी और चंद्रशेखर भी शामिल होने वाले है। चढूनी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर बार-बार सीबीआई की रेड कराकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसलिए इस महापंचायत में सत्यपाल मलिक भी शामिल होंगे।

महापंचायत का समय रविवार सुबह 10 बजे का रखा गया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक और प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि इस महापंचायत में हर वर्ग और जाति के लोग शामिल होकर पहलवान बेटियों का समर्थन करेंगे।

आज होने वाली महांपचायत में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बीते शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित पंचायत में लिए गए फैसले के अनुसार चरखी दादरी जिले की खापों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। खाप पंचायतों को अब 9 जून का अल्टीमेटम खत्म होने का इंतजार है।

इसके बाद 10 जून को दिल्ली की ओर कूच किया जाएगा। इन खाप पंचायतों में लोगों की अच्छी खासी भागीदारी हो इसके लिए खाप प्रतिनिधि गावों में दौरे कर रहे है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें