बसना : सरपंच पति द्वारा जातिगत टिप्पणी के मामले में सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने लिया संज्ञान
5 दिन के भीतर उचित कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
बसना क्षेत्र के गड़फुलझर अंचल के बड़े डाभा में सरपंच पति राधेश्याम नाग पर जातिगत अभद्र टिप्पणी कर गाली गलौज करने के साथ ही दबंगई करते हुए बिजली पानी से भी वंचित करने का आरोप है. सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष दौलत प्रसाद रात्रे को इसकी जानकारी दूरभाष के माध्यम से प्राप्त हूआ, जिसके बाद त्वरित कार्यवाही हेतु पूरे सतनामी समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को बुलाया गया.समाज के लोगों ने एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में समाज में हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए समस्त ग्रामवासी बड़े डाभा के लोग संकल्पित हुए. इस बैठक में सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल हुए थे. महिलाओं ने खाली बर्तन लाकर अपनी दुखड़ा समाज को सुनाया.
इस बैठक के दौरान पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया. उसी दौरान बिजली पानी की समस्या का निपटारा कराया गया और सामाजिक न्याय हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही गयी. समाज के पदाधिकारियों ने 5 दिन के भीतर उचित कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है.
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव लखन कुर्रे, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र बोरे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतनामी समाज बसना व पत्रकार अभय धृतलहरे, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ डिग्रीलाल रात्रे, कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डिजेन्द्र कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष सीताराम बारीक, ब्लॉक अध्यक्ष पुनीतराम खूंटे, भंडारी नरेन्द्र रात्रे, तोसराम रात्रे, थनेश रात्रे, युवा प्रकोष्ठ में जागरूक समाज सेवी कुशल रात्रे, ग्राम पंचायत बड़े डाभा सतनामी समाज से निर्वाचित पंचगण एवं उपसरपंच सहित समाज के लोग उपस्थित रहे.