बसना : कार से गांजे की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 5 लाख 50 हज़ार का गांजा जप्त
बसना पुलिस ने 3 जून को 5 लाख 50 हज़ार रुपये के गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पेट्रोलिंग हेतु पलसापाली की ओर रवाना हुई थी. तभी पलसापाली बैरियर के पास स्वीफ्ट कार क्रमांक CG 04 HA 3811 आया, जिसमें दो व्यक्ति मोह. शहदाब पिता मोह. नईम उम्र 32 साल निवासी खुटेरी थाना मंदिर हसौद (रायपुर) तथा मोह. शागिर पिता मोह. जाकीर उम्र 29 साल निवासी वार्ड नंबर 11 पदमपुर थाना पदमपुर (बरगढ) सवार थे. उन्हें रोककर पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे एवं उनका हरकत संदिग्ध लगने से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.
संदेहियों के कब्जे के दो सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 22 किलोग्राम गांजा कीमती 5,50,000 रुपये जप्त किया गया. आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना मोबाईल के माध्यम से उनके परिजनों को दिया गया. मौके पर देहाती नालसी क्रमांक 0/23 धारा 20(ख) नार.एक्ट कायम किया गया.