रेलवे बोर्ड ने की सिफारिश...ओड़िशा ट्रेन हादसे की होगी सीबी... - CG Sandesh

रेलवे बोर्ड ने की सिफारिश...ओड़िशा ट्रेन हादसे की होगी सीबीआई जांच

भुवनेश्वर। बालासोर रेल हादसे की जांच अब सीबीआई करेगी। रेलवे बोर्ड ने CBI जांच की सिफारिश की है। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देते हुए कहा कि दो लाइन में पटरी की मरम्मत का काम लगभग हो गया है। अब तक जो जानकारी मिली है उसके बाद रेलवे बोर्ड की तरफ से इस मामले की सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश की गई है।

रेलवे मंत्री ने आगे कहा कि ट्रैक से जुड़ा काम लगभग हो चुका है और ओवरहेड वायरिंग का काम चल रहा है. अस्पतालों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है. सब लोगों ने मिलकर रेस्क्यू का काम किया है. इस हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिवार से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.

इससे पहले दिन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय स्वास्थ्य-परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया के साथ और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्रीराम चंद्र भंज मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था. उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से बातचीत की और चिकित्सकों के साथ भी परिस्थिति पर चर्चा की थी.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें