बसना : घर की बाड़ी में रखे अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
बसना पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर 4 जून को अवैध शराब रखने वाले पर कार्रवाई की है. पुलिस को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम दलालखार में कंसराम बरिहा नामक व्यक्ति अपने घर के बाडी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है.
सुचना के बाद पुलिस ग्राम दलालखार पहुंची और कंसराम बरिहा पिता नीलाराम बरिहा उम्र 40 साल निवासी दलालखार को मुखबीर सूचना से अवगत कराकर अवैध शराब रखने के संबंध में पूछताछ की गयी. आरोपी ने अपने घर की बाड़ी में रखे एक सफेद रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी लगभग 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये को निकालकर पेश किया, जिसे जप्त किया गया.
आरोपी कंसराम बरिहा का कृत्य अपराध धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें