आज कोर्ट करेगी सजा का ऐलान...अवधेश राय हत्याकांड में माफिया ... - CG Sandesh

आज कोर्ट करेगी सजा का ऐलान...अवधेश राय हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी दोषी करार

उत्तरप्रदेश। अवधेश राय हत्याकांड में वाराणसी के एमपी-एमएलए कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। लगभग 32 साल बाद कोर्ट का यह फैसला आया है। दोपहर दो बजे के बाद कोर्ट सजा का ऐलान करेगी। अवधेश राय मर्डर केस में फैसला एमपी-एमएल कोर्ट के जज अवनीश गौतम ने सुनाया है

अवधेश राय कांग्रेस नेता अजय राय के भाई थे। 3 अगस्त 1991 को शहर के चेतगंज थाने से महज 50 मीटर दूर बदमाशों ने अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अजय राय ने वाराणसी के चेतगंज थाने में भाई की हत्या को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई थी। इस हत्याकांड में मुख्तार के अलावा पूर्व विधायक अब्दुल कलाम का भी नाम सामने आया था। साथ ही भीम सिंह और राकेश को भी पुलिस ने आरोपी बनाया था। यह एक हाईप्रोफाइल केस था, इस वजह से तब की सरकार ने जांच का जिम्मा सीबीसीआईडी को सौंप दिया था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें